चोरों ने तीन मकानों को बनाया निशाना, सोने चांदी के आभूषण सहित चुराई नगदी

By :  naresh
Update: 2024-09-08 13:14 GMT

शक्करगढ़। थाना क्षेत्र के छाछीया गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुरा ली। सुबह जाग होने पर लोगो को पता चला। सूचना पर शक्करगढ़ थाने के एएसआई शिवराज मौके पर पहुंचे व कार्यवाही शुरू की।

रघुवीर दरोगा ने थाने में रिपोर्ट दी जिसमे बताया की शनिवार रात को में उसके घर में अज्ञात चोर बहार के कमरे की जाली तोड़ अन्दर घुस गये और कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़‌कर अलमारी में रखी सोने की साढ़े तीन तोला की 2 आड एक आधा तोला एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी के पायजेब दो जोड़ी 700 ग्राम, एक तलवार व 50,000 रुपए नकद ले गये।


वही शंकरलाल के मकान का जगला तोड़कर चोर कमरे में रखे बक्सा का ताला तोड़कर सामान को उथल पुथल करके चांदी के पायजेब करीब 200 ग्राम के ले गये और पास ही स्थित भूला पत्नि गणेश दरोगा के मकान का मेन गेट का ताला तोड‌कर अन्दर प्रवेश कर गये और अन्दर कच्चे मकान का ताला तोड़ रखी चांदी की जोड़ी 3 जोड़ी पायजेब एक सोने की बाली एक तोला सोना की झुमकी 13 जोड़ी चांदी की बिचूड़ीया कानों के 2 लोग एकचां और 10000 रु. नकद चोरों ने चोरी करके ले गये। भुला देवी चलानीया भेरू नाथ के दर्शन करने गई थी। पुलिस ने मोका पर्चा तैयार कर कार्यवाही शुरू की।



Similar News