घर-घर कनेक्शन काउंटिंग कर पानी की समस्या के बारे में जानकारी ली
By : naresh
Update: 2024-09-06 13:56 GMT
बनेड़ा। ग्राम पंचायत बैंरा के राजस्व गांव जसवंतपुरा व सूरजपुरा में घर-घर फिजिकल कनेक्शन काउंटिंग किए गए। ग्रामीणों से पानी की समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। माया जन विकास सेवा संस्थान से आईएसए मैनेजर मनराज मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत बैरा में राजस्व गांव सूरजपुरा व जसवंतपुरा घर-घर फिजिकल कनेक्शन काउंटिंग किए तथा ग्रामीणों से पानी की समस्याओं के बारे में जानकारियां ली गई। ग्राम में जिन लोगों ने अवैध नल कनेक्शन मोटर पंप चला रखें है ओर खेतों में चंबल के पानी से जो लोग पिलाई कर रहे हैं उन लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान साइड़ सुपरवाइजर योगेश जांगिड़ व राहुल सैनी व ग्रामीण उपस्थित थे।