महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक किया दीपदान, नदी के घाटों पर जगमगाए दीप

By :  vijay
Update: 2025-11-05 13:34 GMT


निम्बाहेड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ देव दीपावली का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर भक्ति भाव से दीपदान कर पुण्य अर्जित किया।

शाम होते ही कदमाली नदी, सिगड़ी पुलिया सहित आसपास के घाटों पर दीपों की कतारें जगमगाने लगीं। पूरा वातावरण दीपों की सुनहरी आभा से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, भगवान शिव और भैरव देव के मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

देव दीपावली के अवसर पर मंदिरों और घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नगर में भजन-कीर्तन और महाआरती के आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर ने श्रद्धा, भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Tags:    

Similar News