विधायक डॉ. बैरवा एमडीएस यूनिवर्सिटी के प्रबंधन मंडल में सदस्य मनोनीत

By :  vijay
Update: 2026-04-10 17:56 GMT


बनेड़ा (( KK Bhandari ))

👉बनेड़ा शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है।

👉यह मनोनयन अजमेर विश्वविद्यालय अधिनियम, 1987 की धारा 7 (1) (ii) (g) के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।

👉इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए विधायक डॉ. बैरवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

👉विधायक ने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Similar News