बनेड़ा में ओले के साथ आफत की बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

By :  vijay
Update: 2026-03-30 14:01 GMT

बनेड़ा (( KK Bhandari )) कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, वहीं दोपहर बाद मौसम और बिगड़ गया। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। वही शाम को भी बारिश हुई ।

अचानक हुई बारिश और ओलों ने विशेष रूप से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटी हुई वहीं पड़ी हुई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

कई स्थानों पर ओले गिरने से नुकसान और बढ़ सकता हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समय फसलें पकाव की स्थिति में हैं तो कई जगह फासले कट कर खेतों में ही पड़ी हुई है, ऐसे में ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। मौसम के इस बदले मिजाज से “धरती पुत्र” काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Similar News