बनेड़ा में भजन संध्या रविवार को, रोहित गोपाल भैया के मुखारविंद से गूंजेंगे भजन

By :  vijay
Update: 2026-03-21 06:58 GMT


बनेड़ा (( KK Bhandari ))

कस्बे में धार्मिक माहौल के बीच रविवार, 22 मार्च को भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री राजयोगी मेवाड़ मठ, कामाख्या पीठ बद्रीनाथधाम के पीठाधीश्वर एवं धर्म प्रमुख मेवाड़, चित्तौड़गढ़ श्री रोहित गोपाल भैया अपने मुखारविंद से भजनों एवं सत्संग की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के धीरज सिंह पडिहार ने बताया कि भजन संध्या का यह कार्यक्रम मोगरिया जी की धर्मशाला (पुराना बस स्टैंड के पास) में शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Similar News