बनेड़ा ( केके भण्डारी ) होली, धूलंडी, शीतला सप्तमी, रमजान आदि त्योहारों को लेकर शांति और पुलिस व्यवस्था में सहयोग बनाये रखने हेतु रविवार को पुलिस थाना बनेड़ा में सीएलजी मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें सीएलजी सदस्य , प्रबुद्ध नागरिक, पुलिस स्टाफ आदि उपस्थित थे । मीटिंग में सभी लोग शांति , प्रेम - व्यवहार से धार्मिक उत्सव व त्योहार मनाएं और आपस में भाईचारा, अमन चैन तथा शांति बनी रहे इसी को लेकर चर्चा की गई । मीटिंग के समापन पर थानाधिकारी बच्छ राज धायल ने सभी का आभार प्रकट किया ।