बनेड़ा (( KK Bhandari )) बनेड़ा कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर स्थित रामानुज कोट में 23 फरवरी 2026 सोमवार को निःशुल्क नेत्र परामर्श एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन स्पर्श हॉस्पिटल एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर शीतला माता चौक बनेड़ा के तत्वावधान में तथा जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, भीलवाड़ा के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।
शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। साथ ही चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाइयां एवं चश्मों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको सर्जन डॉ. कृष्णा हेड़ा द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज इस शिविर का लाभ उठाएं।
आयोजकों ने शिविर में आने वाले मरीजों से अपील की है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की प्रति एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।
शिविर का आयोजन स्थल पुराना बस स्टैंड के पास रामानुज कोट, बनेड़ा रहेगा।
