दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बनेड़ा (हेमराज तेली) कस्बे के सोमानिरूप चौराहे के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा शाम को टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बद्रीलाल भील (30), पुत्र शंकर लाल भील, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। एम्बुलेंस पायलट मुर्शिद खान और कंपाउंडर अहसान अली ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और मौके से उठाकर बनेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। बनेड़ा CHC में प्राथमिक उपचार के बाद बद्रीलाल भील की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।