विधायक बैरवा ने विधानसभा में उठाई देशी गाय के संरक्षण और दूध की कीमत बढ़ाने की मांग

Update: 2026-02-14 06:50 GMT


बनेड़ा (( KK Bhandari )) शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में देशी गाय के दूध की कम कीमत से पशुपालक किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा पुरजोर से उठाया।

विधायक बैरवा ने सरकार से देशी गाय के दूध का उचित मूल्य निर्धारित करने तथा गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

बैरवा ने कहा कि प्रदेश में गो-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने और उसके संरक्षण की बात तो की जा रही है, लेकिन गो-माता का पालन करने वाले किसानों को उसके दूध की पर्याप्त कीमत नहीं मिल रही है क्योंकि आज गो-माता के दूध की कीमत बाजार में मिलने वाली पानी की बोतल से भी कम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशुपालकों के सामने चारा, बांटा और मक्की जैसी पशु आहार सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। चारा लगभग 12 रुपये प्रति किलो, बांटा 30 रुपये प्रति किलो और मक्की 30 रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है। ऐसे में गरीब पशुपालक दिनभर मेहनत कर देशी गाय का पालन करता है, लेकिन उसे दूध की कीमत इतनी भी नहीं मिलती कि उसका दैनिक खर्च पूरा हो सकें। विधायक बैरवा ने कहा कि इसी कारण पशुपालक किसान देशी गायों का पालन कम कर रहे हैं, जिससे गो-माता निराश्रित होकर सड़कों पर घूमती नजर आती है। विधायक बैरवा ने सरकार से आग्रह किया कि गो-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सबसे पहले उसके अमृत समान दूध का उचित मूल्य निर्धारित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डेयरी में देशी गाय के दूध की कीमत कम से कम 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तय की जानी चाहिए। विधायक ने विश्वास जताया कि दूध की कीमत बढ़ने से जहां गो-माता का संरक्षण सुनिश्चित होगा जिससे पशुपालक किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

Similar News