बनेड़ा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
बनेड़ा (( KK Bhandari ))
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनेड़ा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार शाम को हुआ ।
आयोजन समिति के सुरेश माली और शंकर लाल माली ने बताया कि श्री झालरा महादेव व्यायामशाला एवं मंदिर विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में झालरा महादेव मंदिर के 1010वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को शाम 7.15 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया । तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ ।
द्वितीय दिवस शनिवार 14 फरवरी को रात्रि 8.15 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन होगा ।
वहीं महोत्सव के समापन दिवस 15 फरवरी रविवार को सुबह महाअभिषेक होगा और शाम 7.15 बजे महा आरती के बाद झालरा महादेव के छप्पन भोग धराया जाएगा और महाप्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। रात्रि 9.15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें हर वर्ष की भांति ख्यातनाम कलाकारों द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी । इस दौरान विशाल मेला प्रांगण में भव्य मेला भी भरा जा रहा है जहां नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा शक्ति द्वारा झूले - चकरी, डोलरों के साथ ही खाने - पीने की स्टालों पर आनंद लिया जा रहा है।