बनेड़ा में महाशिवरात्रि महोत्सव: दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दम, आज होगा महा आरती और भव्य भजन संध्या

Update: 2026-02-15 11:30 GMT

बनेड़ा (( KK Bhandari )) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनेड़ा में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम को हुआ ।

आयोजन समिति के सुरेश माली ने बताया कि श्री झालरा महादेव व्यायामशाला एवं मंदिर विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में झालरा महादेव मंदिर के 1010वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ ।

द्वितीय दिवस शनिवार 14 फरवरी को रात्रि 8.15 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों ने अपना अपना दम दिखाया ।

शंकर लाल माली ने बताया कि कुश्ती दंगल में 30_40 kg वर्ग में प्रथम स्थान दर्शन माली, द्वितीय स्थान लक्षित माली, 40_50kg वर्ग में प्रथम स्थान पर अंशु माली, द्वितीय स्थान पर शिवराज माली, 50_60 kg वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष माली, द्वितीय स्थान पर सोनू माली, 60_70kg वर्ग में प्रथम स्थान मोनू माली, द्वितीय स्थान पर सांवर माली रहें । इस दौरान नन्हे मुन्ने पहलवानों का कुश्ती दंगल बहुत ही आकर्षक रहा और दर्शको ने भी खूब तालियां बटोरी ।

वहीं महोत्सव के समापन दिवस 15 फरवरी रविवार को सुबह महाअभिषेक हुआ जिसमें अनेक भक्तजन उपस्थित रहे । शाम 7.15 बजे महा आरती के बाद झालरा महादेव के छप्पन भोग धराया जाएगा और महाप्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। रात्रि 9.15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें हर वर्ष की भांति ख्यातनाम कलाकारों द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी । इस दौरान विशाल मेला प्रांगण में भव्य मेला भी भरा जा रहा है जहां नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा शक्ति द्वारा झूले - चकरी, डोलरों के साथ ही खाने - पीने की स्टालों पर आनंद लिया जा रहा है।

Similar News