बनेड़ा में बिगड़ा मौसम, तेज हवा–बारिश के साथ गिरे ओले किसानों की बढ़ी चिंता

Update: 2026-02-18 11:45 GMT


बनेड़ा (( KK Bhandari ))

क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। कस्बे में ओले, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही हैं और वहीं क्षेत्र में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि हो रही हैं ।

अचानक बदले मौसम से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

👉तेज हवा के कारण बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को सामान समेटना पड़ा, वहीं राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की शरण ली। बारिश और ओलों से सड़कों पर पानी भर गया तथा यातायात भी प्रभावित रहा हो रहा हैं ।

👉ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो रबी की फसलों पर असर पड़ सकता है।

मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक बढ़ गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

Similar News