बनेड़ा (( KK Bhandari ))गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर बनेड़ा में बैठक का आयोजन हुआ । जिसमें आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने को लेकर प्रचारक जगदीश तेली के सानिध्य में चर्चा हुई ।
इसमें बताया गया कि गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संपूर्ण भारतवर्ष में 27 अप्रैल 2026 और 27 जुलाई 2026 को गौ सम्मान दिवस का आयोजन रखा जा रहा है इसी के तहत सभी गौ भक्तों को बनेड़ा में भी तहसीलदार अथवा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा जिसको लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया ।
गौ सम्मान आव्हान अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो), सम्मान (गौ माता को राष्ट्रमाता का मौलिक अधिकार ) प्रदान करवाना है । इन्हीं मुख्य उद्देश्यों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा ।
इस बैठक में प्रचारक जगदीश तेली के साथ ही दिनेश डांगी, मुरली मनोहर व्यास, देवीलाल माली, कन्हैयालाल छिपा, दीपक वैष्णव, उदय लाल रेगर, भेरू लाल, हेमंत सेन आदि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे ।