बनेड़ा में गणगौर पर मातृशक्ति की भव्य शोभायात्रा, सोलह श्रृंगार में उमड़ा उत्साह

By :  vijay
Update: 2026-03-20 15:02 GMT


बनेड़ा (( KK Bhandari ))

बनेड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर महिला मंडल द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सेवरा लेकर सोलह श्रृंगार कर सजी-धजी मातृशक्ति पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुई।

महिला मंडल की प्रीति दरगड़ ने बताया कि शोभा यात्रा में ईसर-पार्वती की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मातृशक्ति द्वारा मंगल गीतों का गायन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

यह शोभा यात्रा बनेड़ा के सत्यनारायण भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, चौकी बावड़ी से होते हुए श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा कस्बा भक्तिरस में सराबोर हो गया।

Similar News