सायना नेहवाल पति कश्यप से अलग होंगी

Update: 2025-07-13 19:52 GMT

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सायना और भारत के पूर्व नंबर-1 पुरुष बैंडमिंटन स्टार कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 में शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूट गया है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दोनों के अलग होने की जानकारी दी।



 


पति कश्यप से अलग होने की घोषणा करते हुए सायना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।'

Tags:    

Similar News