2025: अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत, हांगकांग को 94 रनों से हराया

Update: 2025-09-09 18:34 GMT

  नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप-2025 के पहले मैच में हांग-कांग को 94 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। हांग-कांग की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 94 रन ही बना पाई।

अफगानिस्तान के लिए सादिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 21 गेंदों पर तूफानी रफ्तार में 53 रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो अफगानिस्तान के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के मारे।

हांग-कांग के लिए बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और तीन छक्के मारे

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह