भारत बनाम साउथ अफ्रीका, रांची: कोहली की फिफ्टी और रोहित शर्मा ने तोड़ा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Update: 2025-11-30 09:47 GMT

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।भारतीय टीम ने 22 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर वनडे करियर की 76वीं फिफ्टी पूरी की।रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए और आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने LBW किया। रोहित और कोहली की 136 रन की साझेदारी टूटी। इस दौरान रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराया।

 भारत की प्लेइंग-11 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा

 साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: 

रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन

 

Tags:    

Similar News