मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया

Update: 2025-05-01 17:53 GMT
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया
  • whatsapp icon

मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद पहली बार जयपुर में जीत दर्ज की। आईपीएल के 50वें मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 100 रन से हार थमाई। इस जीत के साथ मुंबई ने लगातार छह जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 119 रन बनाकर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के चलते राजस्थान की पारी चरमारा गई। बाद में कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लेकर रही सही कसर भी पूरी कर दी।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। रोहित और रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी। रिकल्टन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिकल्टन 61 और रोहित 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 44 गेंद पर 94 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने 48-48 रन बनाए।

मैच राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई। 

Tags:    

Similar News