कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनावी रैली के दौरान सिर में मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

Update: 2025-06-08 05:44 GMT

नई द‍िल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia) में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (presidential candidate Miguel Uribe) को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। उरीबे (Uribe) की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन गोलियां लगी हैं

मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) को तीन गोलियां लगी है। एक गोली को उरीबे के सिर में लगी है। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उरीबे को गोली लगने के बाद उन्हें जिस कार से ले जाया गया। उसकी बोनट खून से सन गई।

राजधानी बोगोटा में रैली को कर रहे थे संबोधित

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उरीबे राजधानी बोगोटा में रैली को संबोधित कर रहे थे। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने बताया कि हमलावर ने उरीबे को तीन लोगी मारी। एक गोली पीठ में और एक गोली सिर में लगी है। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ।

महज 15 साल का है आरोपी हमलावर

कोलंबिया पुलिस ने गोलबारी के फौरन बाद आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।

Similar News