अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच सहयोगियों को दी कड़ी फटकार, कहा - 'कायर' हो तुम
वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य सहायता की उनकी मांगों को पूरा न करने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सहयोगियों को 'कायर' तक कह डाला। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका के बिना नाटो (NATO) सिर्फ कागजी शेर है।
मैरीटाइम मिशन के लिए समर्थन की कमी पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके सहयोगी देश परमाणु संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना सभी सहयोगियों के साझा हित में है।
ट्रंप ने दी तीखी चेतावनी: 'हम यह याद रखेंगे'
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नाटो को तीखी चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने लिखा- "तुम कायर हो और हम यह बात याद रखेंगे।" ट्रंप ने सहयोगियों की स्थिति में एक बड़ा विरोधाभास भी उजागर किया।
तेल की कीमतों पर शिकायत, लेकिन मदद को तैयार नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सहयोगी देश तेल की बढ़ती कीमतों के बारे में तो शिकायत करते हैं, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को खोलने के सैन्य प्रयासों में मदद करने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि ट्रंप लगातार इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को सुरक्षित रखने और क्षेत्रीय तेल निर्यात पर मौजूदा बाधाओं को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग कर रहे हैं।
आपसी मदद की कमी पर जताई नाराजगी
ट्रंप ने आपसी मदद की कमी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका ने नाटो की बहुत मदद की है, लेकिन जब अमेरिका को जरूरत है, तो उसे आवश्यक समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अब जब लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है और उनके लिए खतरा कम है, तो वे तेल की ऊँची कीमतों के बारे में शिकायत करते हैं, जिन्हें उन्हें चुकाना पड़ता है, लेकिन वे होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में मदद नहीं करना चाहते, जो ऊँची तेल कीमतों का एकमात्र कारण है।"
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
