गंगापुर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई :: अल्टो कार से 41 किलो डोडा-चूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Update: 2026-03-20 12:59 GMT

 भीलवाड़ा। जिला विशेष टीम (DST) की सटीक सूचना पर गंगापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार की घेराबंदी कर उसमें छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में डोडा-चूरा बरामद किया है।

गुड्डा रोड पर बिछाया जाल

गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को डीएसटी से मादक पदार्थ तस्करी की विशेष सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तुरंत पुलिस टीम गठित कर गुड्डा रोड पर सख्त नाकाबंदी लगाई गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक सफेद रंग की अल्टो कार को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली गई।

अल्टो में मिला  डोडा-चूरा

कार की तलाशी के दौरान उसमें कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडा-चूरा पाया गया। पुलिस ने जब वजन करवाया तो वह 40 किलो,980 ग्राम  निकला। पुलिस ने मौके से ही अवैध डोडा-चूरा और तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त कर लिया। कार सवार नारायण पुत्र हीरा जाट , निवासी हड़मतिया को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी नारायण जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और इसकी डिलीवरी जिले में कहां की जानी थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मालवीय के साथ अनिल कुमार, सुरेंद्र, रामदेव, रामनिवास, रवि व चालक सुरेश शामिल थे।

Similar News

फूलियाकलां पुलिस की मुस्तैदी:: प्लास्टिक कट्टे में डोडा-चूरा ले जाता बुजुर्ग गिरफ्तार

बागुदार के दो मंदिरों में चोरी का खुलासा: भगवान के दर पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार