कारोई पुलिस की कार्रवाई :: 9 साल से फरार 5 हजार का इनामी नकबजन दबोचा, चित्तौड़गढ़ से हुई गिरफ्तारी

Update: 2026-03-20 09:56 GMT

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह  द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कारोई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 9 साल से नकबजनी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

9 साल का इंतजार और तकनीकी घेराबंदी

पकड़ा गया आरोपी मुकेश कंजर (35) पुत्र भूरा लाल कंजर, निवासी धांगलियों का खेड़ा (चित्तौड़गढ़) है। आरोपी के खिलाफ थाना कारोई में साल 2018 में नकबजनी और चोरी की विभिन्न धाराओं (457, 380, 379 भादसं) में मामला दर्ज हुआ था। तब से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

रूट चार्ट और मेहनत लाई रंग

थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए तकनीकी सहायता ली और उसके मूवमेंट का रूट चार्ट तैयार किया। पुलिस टीम ने बार-बार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और कड़ी मेहनत व लगन से कार्रवाई करते हुए अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धारा 299 जाफो के तहत लंबे समय से वांछित चल रहा था।

कार्रवाई करने वाली विशेष टीम

इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विशंभर दयाल, शैतान सिंह, नेतराम, राहुल व जितेंद्र का विशेष योगदान रहा।  

Similar News

बागुदार के दो मंदिरों में चोरी का खुलासा: भगवान के दर पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार