नाकाबंदी के दौरान कार से 45 किलो डोडा चूरा जब्त, कोटा का तस्कर गिरफ्तार

Update: 2026-03-20 09:53 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिलेा में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मांडलगढ़ थाना पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध डोडा चूरा जब्त कर कोटा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर लाडपुरा में बिछाया जाल

मांडलगढ़ थानाधिकारी घनश्याम मीणा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेनाल की तरफ से एक कार में अवैध डोडा चूरा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लाडपुरा के पास नाकाबंदी शुरू की। रात करीब 7.40 बजे मेनाल की ओर से आती एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर को पुलिस ने सरकारी वाहन आगे लगाकर रुकवाया।

दो कट्टों में भरा मिला 45 किलो से ज्यादा डोडा चूरा

पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें दो प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 45 किलो 400 ग्राम अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और घटना में प्रयुक्त कार को मौके पर ही जब्त कर लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, कोटा निवासी इस कार के चालक योगेश कुमार शर्मा (36) पुत्र देवकीनंदन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी घनश्याम मीणा के साथ कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, राजेंद्र, मनोज कुमार और सवाईदान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

Similar News

बागुदार के दो मंदिरों में चोरी का खुलासा: भगवान के दर पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार