भीषण हादसा: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी विकराल आग, 50 लोग झुलसे; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

By :  vijay
Update: 2026-03-20 07:31 GMT

सियोल  दक्षिण कोरिया की एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। घटना दक्षिण कोरिया के शहर देयजियोन में घटी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, घायलों में 35 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।

आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं

अभी यह साफ नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने की सूचना दोपहर में मिली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों और 70 से ज्यादा वाहनों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री किम मिन-सोक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों और कर्मियों की पूर्ण तैनाती के निर्देश दिए हैं।

Similar News

अवैध बजरी खनन और स्टॉक पर कार्रवाई:: कोटड़ी और बीगोद में जेसीबी सहित डंपर व ट्रैक्टर जब्त