फूलियाकलां पुलिस की मुस्तैदी:: प्लास्टिक कट्टे में डोडा-चूरा ले जाता बुजुर्ग गिरफ्तार

Update: 2026-03-20 14:57 GMT

 भीलवाड़ा। जिले की फूलियाकलां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैदल ही डोडा-चूरा ले जा रहे एक बुजुर्ग को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उम्मेदपुरा चौराहे पर संदेह ने खोला राज

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फूलियाकलां थाना प्रभारी राजकुमार नायक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उम्मेदपुरा चौराहा क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी घबराहट और संदिग्ध व्यवहार को भांपते हुए टीम ने उसे तुरंत रोक लिया।

कट्टे की तलाशी में मिला 1 किलो 800 ग्राम डोडा-चूरा

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गोपाल (66) पुत्र घीसा कुम्हार, निवासी कनेछनकलां के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसके हाथ में मौजूद कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें अवैध अफीम डोडा-चूरा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर डोडा-चूरा का वजन एक किलो आठ सौ ग्राम निकला।

बुजुर्ग तस्कर सलाखों के पीछे

पुलिस ने अवैध डोडा-चूरा को जब्त कर आरोपी गोपाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और क्या वह पहले भी इस तरह की तस्करी में लिप्त रहा है।

Similar News

गंगापुर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई :: अल्टो कार से 41 किलो डोडा-चूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

बागुदार के दो मंदिरों में चोरी का खुलासा: भगवान के दर पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार