अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला: काबुल में भारी तबाही, 400 की मौत

Update: 2026-03-17 01:43 GMT


काबुल/इस्लामाबाद। सोमवार रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया जब पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कई इलाकों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की। स्थानीय मीडिया और रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में अब तक 400 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 250 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राजधानी में गूंजे धमाके और गोलीबारी



 


प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्टों के मुताबिक, काबुल के दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में एक के बाद एक कई धमाके सुने गए। हमले के दौरान भीषण गोलीबारी की आवाजें भी आती रहीं, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

नशा मुक्ति केंद्र पर बमबारी का आरोप

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर काबुल स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया और वहां बम गिराए। तालिबान ने इसे 'मानवता के खिलाफ अपराध' करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और एयरस्पेस का खुला उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में किसी भी अस्पताल या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है।

दोनों देशों के बीच इस सैन्य कार्रवाई के बाद सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है।

हमले से हॉस्पिटल को भारी नुकसान


अफगानिस्तान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे हुआ। इस हमले से 2000 बेड वाले अस्पताल को भारी नुकसान हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब हॉस्पिटल पर हमला हुआ उस समय वहां करीब 3000 लोग इलाज करा रहे थे। मीडिया की टीमें जब वहां पहुंची तो अस्पताल के कुछ हिस्सों में तब भी आग लगी हुई थी। करीब 30 से ज्यादा शव स्ट्रेचर पर बाहर निकाले जा रहे थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Similar News

कोयला भट्टियों पर फिर चला पीला पंजा:: दो गांवों में 45 अवैध भट्टियां ध्वस्त, हड़कंप

मांडल में मधुमक्खियों का हमला:: दाह-संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी, एक दर्जन लोग घायल

भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई :: 10 हजार का ईनामी तस्कर और 5 माह से फरार सप्लायर गिरफ्तार