मांडल में मधुमक्खियों का हमला:: दाह-संस्कार के दौरान मची अफरा-तफरी, एक दर्जन लोग घायल

Update: 2026-03-16 14:20 GMT

 भीलवाड़ा BHN | मांडल कस्बे में सोमवार को एक गमगीन माहौल उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब श्मशान घाट पर एकत्र हुए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

शव यात्रा के दौरान हुआ हादसा

मांडल पुलिस के अनुसार, दमामी समाज में  निधन के बाद सोमवार को शव यात्रा निकाली गई थी। शव यात्रा चक्की चौराहा होते हुए जैसे ही श्मशान घाट पहुंची और दाह-संस्कार की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तभी अज्ञात कारणों से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा।

सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे लोग

अचानक हुए इस हमले से श्मशान में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे। कुछ लोगों ने खुद को ढक कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मधुमक्खियां कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी थीं।

जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल

मधुमक्खियों के काटने से करीब 12 लोगों की हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को तत्काल मांडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, कुछ लोगों की स्थिति अधिक चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा जिला अस्पताल (MGH) रेफर किया गया है। 

Similar News

कोयला भट्टियों पर फिर चला पीला पंजा:: दो गांवों में 45 अवैध भट्टियां ध्वस्त, हड़कंप

भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई :: 10 हजार का ईनामी तस्कर और 5 माह से फरार सप्लायर गिरफ्तार