दो बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 37 लोगों की मौत, 30 घायल

Update: 2025-06-29 14:39 GMT
दो बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 37 लोगों की मौत, 30 घायल
  • whatsapp icon

उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार शाम किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, जब दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। इस हादसे के मारे गए लोगों की पहचान और राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पोटोसी विभागीय पुलिस कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि भीषण हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं, जिनका उयूनी शहर के चार अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक बस ओरुरो शहर की ओर जा रही थी, जहां इस सप्ताहांत ओरुरो कार्निवाल का आयोजन हो रहा था। यह कार्निवाल लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

क्रेन की लेनी पड़ी मदद

एक क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी हुई बस को सीधा किया गया। पुलिस अधिकारी बस के मलबे से शवों को निकालकर उन्हें कंबल से ढक रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि वे पीड़ितों की पहचान करने और घायलों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

 

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता

बोलीविया सरकार के मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हादसे का एक मुख्य कारण तेज रफ्तार हो सकती है। बताया जा रहा है कि एक बस गलत लेन में चली गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और पीड़ितों के परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके।

Similar News