समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना: मैं तेरी मां हूं... हाथ भी जोड़े, पर नहीं माना बेटा, कर दी हैवानियत की हद पार

Update: 2024-09-04 18:37 GMT

भीलवाड़ा।  मां हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही। मां होने की दुहाई दी, लेकिन हैवान बेटे ने एक नहीं सुनी। ऐसा काम कर दिया जो पूरे समाज को शर्मिंदा करने वाली है। नशा उतरने के बाद बेटे ने हैवानियत की बात को कबूला है।

बूंदी जिले में समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना सामने आई हैं। मां बेटे के रिश्ता तार-तार हुआ है। जिले के डाबी थाना क्षेत्र में बेटे ने ही मां के साथ दरिंदगी की। बेटे ने शराब के नशे में मां को हवस का शिकार बनाया है। बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि जैसे ही घटना सामने आई, आरोपी को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है।

मां होने की दुहाई दी लेकिन...

28 साल के बेटे ने अपनी 52 साल की मां के साथ ही दुष्कर्म किया। 30 अगस्त को महिला पास के गांव में रहने वाले अपने भाई के यहां गई थी। उसके साथ आरोपी बेटा भी था। शाम 6 बजे के करीब जब उसने मां को अपने साथ घर चलने को कहा तो मां ने मना कर दिया था लेकिन वह नहीं माना। जबरन घर चलने को राजी किया। घर जाने के लिए आरोपी मां को लेकर पैदल चल पड़ा। रास्ते में सुनसान जगह पर मां के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। मां ने हाथ जोड़कर काफी गुहार की। मां होने की दुहाई दी, लेकिन दरिंदे ने एक न सुनी।

जैसे ही घटना सामने आई, आरोपी को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी नशेड़ी है जिसने दरिंदगी की।

छोटे बेटे बेटी के साथ पहुंची थाने

घटना के बाद मां घर पहुंची तो पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया। पीड़िता ने छोटे बेटे-बेटी को घटना की जानकारी दी, तो आरोपी फरार हो गया। छोटे बेटे और बेटी के साथ थाने पहुंचकर मां ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में वारदात अंजाम देना कबूल की। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Similar News