सिपाही ने वीडियो वायरल कर पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार

By :  prem kumar
Update: 2024-09-25 08:07 GMT

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डायल 112 के सिपाही ने अपना वीडियो वायरल कर पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। जिसमें उसने बताया है कि ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपए हार गया है। यह रुपए उसने लोन और उधार में लिया था। यदि सभी सिपाही पांच-पांच सौ रुपए की मदद कर दें। तो उसका कर्ज उतर जाएगा और वह सामान्य जिंदगी जी लेगा। वरना आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।   वायरल वीडियो की शुरुआत सिपाही ‘जय हिंद सर’ से कहकर करता है। और अपना नाम भी बता रहा है। जिसमें वह बताता है कि वह डायल 112 में कार्यरत है। पिछले काफी दिनों से वह काफी परेशान है। बैंक से लोन और लोगों से उधार लेकर ऑनलाइन गेमिंग में 10 से 15 लाख रुपए हार गया है। जिससे उसकी मानसिक स्थिति काफी खराब हो गई है। वह आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका है।

एसपी से मदद की गुहार

 एसपी को संबोधित करते हुए कांस्टेबल ने कहा कि उसकी आखिरी उम्मीद आप हैं। यदि आप प्रत्येक कर्मचारी से पांच-पांच सौ रुपए की मदद करा दें तो वह आत्महत्या नहीं करेगा। वरना वह आत्महत्या कर लेगा। अपने वीडियो के अंत में एक बार उसने फिर एसपी साहब से अनुरोध किया है कि प्रत्येक सिपाही की सैलरी से 5-5 सौ रुपए का योगदान करा दें। जिससे मैं अपना कर्ज अदा कर दूं और एक सामान्य जिंदगी जी सकूं। अन्यथा में आत्महत्या करने के लिए बेबस हो जाऊंगा। ‌

Similar News