घर से देखकर निकलें:: कोहरे के कारण बढ़ रहीं दुर्घटनाएं, नौ लोगों की मौत; बरतें सावधानी

Update: 2025-01-05 01:16 GMT
कोहरे के कारण बढ़ रहीं दुर्घटनाएं, नौ लोगों की मौत; बरतें सावधानी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। शनिवार को घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं बेहद कम दृश्यता होने की वजह से कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुईं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसे उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हरियाणा की बात करें तो यहां तीन अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए।

गुरुग्राम में कोहरे के कारण शनिवार तड़के तीन बजे वाटिका चौक अंडरपास में बाइक सवार युवक की मृत्यु अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई। मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के ओपीएस नगर निवासी शुभम त्रिपाठी के रूप में की गई है। नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे व तेज रफ्तार के कारण तीन सड़क हादसे हुए। इनमें एक व्यक्ति की जान चली गई और कई घायल हो गए।

Tags:    

Similar News