संदिग्ध परिस्थितियों में टोपीदार बंदुक से चली गोली, बुजुर्ग महिला को लगी, अस्पताल में करवाया भर्ती

By :  prem kumar
Update: 2025-02-13 15:38 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के मांडल थाना इलाके में एक खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों टोपीदार बंदुक से चली गोली एक बुजुर्ग महिला को जा लगी। गोली, महिला के गुटने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कालूखेड़ा निवासी सोहनी 70 पत्नी हजारी जंगलिया को मांडल अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। सोहनी के गुटने में गोली लगी हुई है। पौते श्रवण जंगलिया ने बताया कि उसकी दादी सोहनी खेत पर रखवाली करने गई थी। जहां खेत पर ही गढ़ी हुई एक लकड़ी पर टोपीदार बंदूक टंगी हुई थी। वहां बकरियां अचानक दौड़ी, जिससे बंदूक पर बकरी का पैर लग गया, जिससे बंदूक का पट्टा टूट गया और बंदूक नीचे गिर गई, जिससे अचानक गोली चल गई। यह गोली वहां सफाई कर रही सोहनी के गुटने में लगी, जिससे वह घायल हो गई। 

Similar News