देवनारायण के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीण पर हमला, चेन व नकदी भी ले गये हमलावर, आठ के खिलाफ केस दर्ज

By :  prem kumar
Update: 2025-02-23 14:22 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। देवनारायण के दर्शन कर घर लौट रहे एक ग्रामीण को आठ लोगों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। खैरूणा गांव की इस घटना को लेकर शक्करगढ़ पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।

शक्करगढ़ पुलिस ने बताया कि खैरूणा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र शंभूसिंह राजपूत ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में रामगोपाल पुत्र रामनिवास शर्मा सहित आठ लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह सुबह देवनारायण मंदिर गया,जो दर्शन कर पुन: अपने घर जा रहा था। इस दौरान माताजी के स्थान के पास पहुंचा था कि महेंद्र सिंह पर उक्त आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट की ओर मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। महेंद्र सिंह का आरोप है कि ये लोग उसका मोबाइल, गले से चेन और 20 हजार रुपये भी छीन ले गये। ये सभी तलवार, कुल्हाड़ी, सरियों व चेन आदि से लैस थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

Similar News