पटना एयरपोर्ट भवन में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Update: 2025-05-11 06:04 GMT

पटना। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (पटना एयरपोर्ट) की नई टर्मिनल बिल्डिंग में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने वाटर हार्वेस्टिंग की पाइप काटकर महिला का नग्न शव बरामद किया। मृत महिला की आयु 30-35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर जख्म के निशान भी हैं।

पाइप के पास ही पुलिस को एक मोबाइल भी पड़ा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। मृतका की पहचान करने की कोशिश जारी है। हवाईअड्डा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीआइएमएस भेज दिया है। परिस्थितियों से कयास लगाया जा रहा है कि महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है।

सिटी एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है। वर्तमान में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण में तीन ऐसी एजेंसियां काम कर रही हैं, जिनके अधीन महिलाकर्मी और महिला मजदूर सेवारत हैं।

Similar News