भाजपा नेता को महिला के साथ श्मशान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा... तो मांगने लगा पैर पकड़ माफी

Update: 2025-07-12 07:08 GMT

बुलंदशहर जिले के कैलावन गांव के  श्मशान घाट में श्मशान घाट के अंदर एक गाड़ी में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल    एक शादीशुदा महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे. तभी वहां कुछ लोग पहुंच गए और इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया

जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा और वीडियो बनानी शुरू की, तो महिला ने दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। वहीं, भाजपा नेता माफी मांगते हुए महिला के पैर पकड़ता भी दिखाई दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।बीजेपी ने राहुल बाल्मीकि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है.

हाल ही में मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे. आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. साथ ही सीसीटीवी में कैद हुई उनकी कार को भी जब्त कर लिया था.



Similar News