जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

Update: 2025-07-13 14:12 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के शक्करगढ़ कस्बे के एक महिला की खेत पर जहरीले जंतु के काटने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शक्करगढ़ थाने के सियाराम ने बताया कि शक्करगढ़ निवासी राधा 40 पत्नी सुगना माली शनिवार को अपने खेत पर गई थी। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे पहले बिजौलियां के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार सुबह राधा ने दम तोड़ दिया। शव को परिजन जहाजपुर ले आये। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

Similar News

निजी स्कूलों में 'विवेकानुसार' शब्द की आड़ में खुली डकैती:: 200 का बुक सेट 4000 में, शिक्षा विभाग मौन

​भीलवाड़ा : रसोई घर में 'आग का तांडव': सिलेंडर बना आग का गोला, पंडेर पुलिस की जांबाजी से टला भीषण हादसा

आस्था की दहलीज पर थम गई सांसें:: बीमारी से जंग लड़ रही जमना ने माता के दर पर तोड़ा दम