रॉड से करंट लगा, प्रौढ़ की मौत, जहरीले जंतु के काटने से बुजुर्ग की गई जान

Update: 2025-10-25 14:52 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रहड़ गांव के एक प्रौढ़ की पानी गरम करते समय रॉड से करंट लगने से, जबकि सुल्तानपुर गांव के बुजुर्ग की खेत पर जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।

शाहपुरा थाने के एएसआई पीतांबर वैष्णव ने बताया कि रहड़ गांव निवासी गोपाल 48 पुत्र हीरा रैगर घर पर रॉड से पानी गरम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गया। गोपाल को शाहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जायेगा।

इसी तरह एक अन्य घटना मांडलगढ़ थाने के सुल्तानपुर गांव से सामने आई। एएसआई रामसिंह ने बताया कि कल्याण मीणा 72 पुत्र 23 अक्टूबर को खेत पर पिलाई कर रहे थे, तभी अचानक जांघ में दर्द होने लगा। इसके चलते वे घर पहुंचे, जहां उन्हें उल्टी होने लगी। परिजन कल्याण को अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद वे घर लौट आये। शुक्रवार शाम अचानक उल्टी होने के बाद कल्याण ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Similar News

जानलेवा हमले में घायल जगदीश की उदयपुर में मौत: परिजन और समाजजन सडक़ पर उतरे, गिरफ्तारी की मांग, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार