भीलवाड़ा। हलचल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ से ब्यावर की यात्रा के दौरान जोगणिया माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई और कुछ समय के लिए विशेष चहल पहल देखने को मिली। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, मंदिर के पुजारीगण तथा शिवसिंह राणावत ठिकाना बांकली ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया। अध्यक्ष जोशी ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं और यहां संचालित धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
वसुंधरा राजे सिंधिया ने जोगणिया माता मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की और संस्थान द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। दर्शन उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं से संक्षिप्त संवाद किया और माता रानी के आशीर्वाद का महत्व बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।