भीलवाड़ा। जिले के औंकारपुरा गांव में चोरों ने बीती रात दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोरी की वारदात में एक मंदिर से आभूषण और पूजा सामग्री चुराई गई, जबकि पास ही स्थित दूसरे मंदिर में चोरी का प्रयास असफल रहा।
कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि चोरों ने राधा-कृष्ण मंदिर पर धावा बोलते हुए चांदी के दो मुकुट, एक छत्र, पूजन सामग्री, गैस सिलेंडर और 20 किलो गेहूं चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह मंदिर पुजारी दिनेश शर्मा ने पूजा के लिए मंदिर पहुंचे और बिखरी हुई सामग्री देख कर घटना की जानकारी दी।
चोरों ने पास स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में भी दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और जांच टीमें मौके पर पहुंच गईं और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों का सुराग तलाशने में जुटी हुई है ।