भीलवाड़ा-पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की प्रताडऩा से तंग पति ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Update: 2026-02-21 07:43 GMT

 भीलवाड़ा पुनीत। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू पटेल नगर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ४0 वर्षीय  युवक आनंद सिंह ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुसाइड नोट में बताया पत्नी व प्रेमी को जिम्मेदार

मृतक आनंद सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो उनकी मौत की पूरी कहानी खुद बयां कर रहा है। नोट में स्पष्ट रूप से अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी कोमल देवी और उसके प्रेमी मनोज वर्मा को ठहराया गया है। परिजनों का आरोप है कि आनंद सिंह लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव में थे।

प्रेम प्रसंग और धमकियों से थे आहत

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी कोमल देवी कुछ समय पहले अपने प्रेमी मनोज वर्मा के साथ भाग गई थी। करीब दो महीने बाद वह वापस लौटी, लेकिन प्रेमी का पीछा नहीं छूटा। प्रेमी मनोज वर्मा लगातार आनंद सिंह को फोन कर धमकियां दे रहा था कि कोमल मेरी पत्नी है, मैं उसे लेकर जाऊंगा।

धोखा देकर बच्चों सहित फिर हुई फरार

क्रूरता की हद तो तब हो गई जब 19 फरवरी को कोमल देवी अपने प्रेमी के साथ एक बार फिर फरार हो गई और साथ में अपने दोनों मासूम बच्चों को भी ले गई। जाते समय वह एक पत्र छोड़ गई, जिसे पढक़र आनंद सिंह पूरी तरह टूट गए थे। प्रेमी मनोज की जान से मारने की धमकियों और पत्नी के बार-बार घर छोडक़र भागने के अपमान को आनंद सिंह सह नहीं पाए और आज सुबह मौत को गले लगा लिया।

पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह राजपूत ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Similar News

शादी की शहनाइयों के बीच पसरा मातम:: फेरों से चंद घंटों पहले दो सगी बहनों ने दी जान, उजड़ गई खुशियां

​सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़:: देश में 240 दवाएं फेल, 3 नामी ब्रांड की निकलीं नकली