भीलवाड़ा। प्रतापनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण केलिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की।
घटना क्रम के अनुसार, 09 मार्च 2026 को परिवादिया श्रीमती रीना सेन पत्नी विजय सेन, निवासी 3-जी-6 चन्द्रशेखर आजादनगर, ने थाने पर रिपोर्ट दी थी कि आरोपी भवानी सिंह रावत 36 पुत्र देवी सिंह रावत निवासी न्यू पटेल नगर ने उन्हें जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कड़़ी मेहनत करते हुए मुख्य आरोपी भवानी सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।