शीतलाष्टमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

Update: 2026-03-10 16:25 GMT

भीलवाड़ा। आगामी शीतलाष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए शहर में शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को डीएसपी सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह पैदल मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न व्यस्त और प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला जो पुलिस कंट्रोल रूम, गुल मंडी, बड़ा मंदिर होता हुआ सांगानेरी गेट तक निकला।

पैदल मार्च में मुख्य रूप से शहर कोतवाल शिवराज गुर्जर, भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी,गांधीनगर थाना प्रभारी: पुष्पा कासोटिया,सुभाष नगर थाना प्रभारी: कैलाश कुमार विश्नोई और पुलिस टीम शामिल थी।

मार्च का उद्देश्य

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था कायम रखना और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। डीएसपी सज्जन सिंह ने मार्च के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Similar News