बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: आधी रात को घेराबंदी कर पकड़े तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Update: 2026-03-10 15:59 GMT

भीलवाड़ा । अवैध खनन और बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ बागोर पुलिस ने मंगलवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मालपुरा गांव के पास घेराबंदी कर अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है और तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत की गई।

आधी रात को बिछाया जाल

थानाधिकारी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक ताज मोहम्मद मय जाप्ता इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान DST टीम भीलवाड़ा से सूचना मिली कि 'सारणों का खेड़ा' और 'मालपुरा' के बीच अवैध बजरी का खेल चल रहा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सुबह 5:30 बजे मौके पर दबिश दी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अवैध बजरी परिवहन करते तीन चालकों को महादेव गाडरी (28), सोनू गाडरी (24), ,नारायण भील (32), निवासी मालपुरा को हिरासत में लिया है।

जब्त किए गए वाहन और सामान

पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिनमें करीब 4-4 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों के पास न तो परिवहन का कोई परमिट था और न ही कोई वैध लाइसेंस। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Similar News