भीलवाड़ा। जहाजपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस और बैंक सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज जहाजपुर बस स्टैंड स्थित SBI बैंक के भीतर एक महिला की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया गया।
ऐसे हुई वारदात
जहाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा शर्मा बैंक से ₹25,000 की नकदी निकालकर अपना काम कर रही थीं। तभी नजर बचाकर किसी ने उनके पास मौजूद नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला ने एक अन्य संदिग्ध महिला पर चोरी का सीधा आरोप लगाया है।
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि SBI जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली बैंक के अंदर यह वारदात कैसे हो गई।क्या बैंक के सुरक्षा गार्ड सो रहे थे?
भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों को किसका डर नहीं रहा?बैंक के अंदर हुई इस घटना ने ग्राहकों के भरोसे को हिला कर रख दिया है।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
चोरी की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपनी नकदी वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
