असम-केरल-पुडुचेरी में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग:तमिलनाडु में 23 अप्रैल, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग; सभी के नतीजे 4 मई को
चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले 12 महीने में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए। पहला था SIR, जिसमें यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहे। दूसरा- मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा। वोट देने के बाद उसे वापस ले सकेंगे।
चुनाव का पर्व हम, सबका गर्व है- ज्ञानेश कुमार
सीईसी ने प्रेस वार्ता में कहा कि- मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि अब आप सबसे अहम जिम्मेदारी उठाने जा रहे हैं। मतदान का अधिकार। आप गर्व से और जिम्मेदारी से अपने वोट का इस्तेमाल करें। आपका वोट आपका मत है। चुनाव का पर्व हम, सबका गर्व है।
चुनावी राज्यों में कराया गया एसआईआर- सीईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- जैसा कि आप सब जानते हैं कि सभी पांच राज्यों-यूटी अलग-अलग भौगोलिक स्थिति और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वच्छ मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा हैं। इसके लिए हमने विशेष गहन पुनरीक्षण कराया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि योग्य मतदाता न छूटें और कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदाता सूची में न जुड़े जो योग्य नहीं है।
हमने चुनावी राज्यों में तैयारियों की समीक्षा की- सीईसी
सीईसी ने इस दौरान बताया कि पिछले कुछ दिनों में हमने सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। इन यात्राओं के दौरान हमने सभी राजनीतिक दलों से बात की और उनके सुझाव लिए। जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अफसरों से भी बात की गई। राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी चर्चा की गई। युवा और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी बात की गई। पांच राज्य की भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थितियां अलग-अलग हैं। इन राज्यों में एसआईआर किया गया ताकि कोई भी योग्य मतदाता न छूटे।
कब खत्म होगा कार्यकाल
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।
आज से आदर्श आचार संहिता
बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम 4 से पांच बजे के बीच होगा। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू
