जहाजपुर: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Update: 2026-03-29 08:10 GMT

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर नाथून के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

​दो बाईकों के बीच हुई सीधी टक्कर

​जहाजपुर थाने के हेड कांस्टेबल कासीराम के अनुसार, पुलिस को टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि नाथून के पास दो बाइकों का एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल जहाजपुर पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

​मृतकों की पहचान:

​जितेंद्र (35) पिता अशोक मेघवंशी, निवासी: टिकड़ थाना हनुमान नगर, ​विशाल (19) पिता हनुमान सिंह राजपूत, निवासी: जोझर थाना शकरगढ़, नरेंद्र (36) पिता हरजीराम मेघवंशी, निवासी: इटुंदा थाना हनुमान नगर।

​एक घायल, अस्पताल में भर्ती

​इस हादसे में राहुल (18) पिता सरदार सिंह राजपूत, निवासी जोझर, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार वर्तमान में उप जिला अस्पताल जहाजपुर में जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Similar News

जहाजपुर में रफ्तार का कहैर: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर