भीलवाड़ा में नशे के सौदागरों पर CBN का बड़ा प्रहार! प्याज के खेतों में लहलहा रहे थे 'मौत के पौधे'

Update: 2026-03-29 09:07 GMT

भीलवाड़ा BHN | नशे के खिलाफ जंग में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने भीलवाड़ा के आसींद इलाके में एक ऐसे शातिर खेल का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए प्याज की फसल की आड़ में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी, लेकिन CBN के अधिकारियों ने इस साजिश को बेनकाब कर दिया है।

1098 अफीम के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

​पक्की मुखबिरी के बाद CBN भीलवाड़ा की टीम ने शनिवार की सुबह गाँव झालरा (आसींद) में अचानक धावा बोला। जब टीम मौके पर पहुँची, तो नजारा चौंकाने वाला था। खेत में ऊपर से तो प्याज दिख रहे थे, लेकिन उनके बीच में अवैध रूप से अफीम के 1098 पौधे लहलहा रहे थे।

​ब्यूरो ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन अफीम के पौधों' को उखाड़कर जब्त कर लिया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर NDPS एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

​ "बख्शे नहीं जाएंगे नशे के सौदागर"

​उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल (कोटा) के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि भीलवाड़ा की धरती पर नशे का जहर घोलने वालों की अब खैर नहीं। उन्होंने कहा ​"हमारा लक्ष्य नशामुक्त भारत है। युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह तो सिर्फ शुरुआत है, ब्यूरो की पैनी नजर हर उस खेत और रास्ते पर है जहाँ मौत का कारोबार फल-फूल रहा है।"

Similar News

जहाजपुर में रफ्तार का कहैर: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर