भीलवाड़ा स्टेशन पर 'मौत' के जबड़े से यात्री को खींच लाई जांबाज लेडी कांस्टेबल!

Update: 2026-03-30 19:07 GMT

चलती ट्रेन से गिरे यात्री के लिए 'देवदूत' बनीं राममूर्ति मीणा

​भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल.  रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आज उस वक्त कोहराम मच गया जब काल बनकर दौड़ती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप के बीच एक यात्री की जिंदगी और मौत का फैसला चंद सेकंड्स की दूरी पर था। लेकिन, वहां तैनात जीआरपी (GRP) की शेरनी महिला कांस्टेबल श्रीमती राममूर्ति मीणा की मुस्तैदी और फौलादी इरादों ने मौत को मात दे दी।

चाय की चुस्की पड़ जाती भारी, इंटरसिटी के नीचे आने ही वाला था यात्री

​घटना  30 मार्च 2026 की है। ट्रेन संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भीलवाड़ा स्टेशन पर खड़ी थी। कोच संख्या C-1 की सीट नंबर 23-24 पर यात्रा कर रहे उदयपुर निवासी प्रमोद नाथ माथुर प्लेटफॉर्म पर चाय लेने उतरे थे। अचानक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और प्रमोद नाथ ने चलती ट्रेन में चढ़ने की नाकाम कोशिश की। ट्रेन की गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के जानलेवा गैप की ओर गिर पड़े।

​ 'खाकी' की बहादुरी: पलक झपकते ही बचा ली जान

​स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल था, लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राममूर्ति मीणा ने बिना एक पल गंवाए चीते जैसी फुर्ती दिखाई। यात्री को मौत के मुंह में समाते देख राममूर्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना गिरते हुए प्रमोद नाथ माथुर को मजबूती से जकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर बाहर की ओर खींच लिया। अगर एक सेकंड की भी देरी होती, तो पहिए यात्री को कुचल चुके होते।

​ सूझबूझ और जांबाजी को सलाम

​भीलवाड़ा स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने महिला कांस्टेबल की इस अदम्य बहादुरी को देख दांतों तले उंगलियां दबा लीं। राममूर्ति मीणा की त्वरित सूझबूझ और जांबाजी ने न केवल एक परिवार का चिराग बुझने से बचाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि वर्दी में इंसानियत और बहादुरी आज भी सबसे बड़ी सुरक्षा कवच है।

बहादुरी का संदेश: "वर्दी का काम सिर्फ कानून की रक्षा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जान की हिफाजत करना भी है।" आज राममूर्ति मीणा की इस जांबाजी की गूंज पूरे राजस्थान पुलिस और जीआरपी महकमे में है।

​#BhilwaraNews #GRP #RajasthanPolice #HeroicAct #RailwayAlert #LifeSaver #JaipurUdaipurIntercity

Similar News

​भीलवाड़ा के आंगन में सजा खेलों का महाकुंभ: : अजमेर रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा बना 'जनरल चैंपियन'