उज्जैन के तराना में तनाव: विहिप पदाधिकारी पर हमले के बाद भड़की हिंसा, 11 बसों में तोड़फोड़, धारा 144 लागू

Update: 2026-01-22 18:15 GMT


​उज्जैन/तराना। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर जमकर तांडव मचाया और वहां खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

​विहिप नेता पर हमले से शुरू हुआ विवाद:

घटना की शुरुआत तलाई मोहल्ले से हुई, जहाँ विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नगर मंत्री 22 वर्षीय सोहेल ठाकुर अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सोहेल के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उज्जैन रेफर कर दिया गया है।

​इलाके में भारी पुलिस बल तैनात:

हमले की खबर फैलते ही कस्बा अशांत हो गया और उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को खदेड़ा और अब पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​अपराध, सांप्रदायिक विवाद और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।

Similar News